हिंदू धर्म में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से पहले शुभ मुहूर्त का जरूर विचार किया जाता है। साल में कई ऐसे मौके आते हैं जब शुभ और मागंलिक कार्यो को करना वर्जित माना जाता है। जिसमें एक खरमास होता है जो एक साल मे दो बार लगता है। खरमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, सगाई, मुंडन संस्कार आदि करना वर्जित माना जाता है। खरमास के समय को अच्छा नहीं माना जाता है, यह पूरे एक माह तक रहता है। जब सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू हो जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित हो जाता है। आइए जानते है खरमास कब खत्म होगा और कब से सभी तरह के मांगलिक कार्य दोबारा से शुरू होंगे।
इस दिन से खत्म होगा खरमास
पिछले महीने से जारी खरमास अब 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। जब सूर्य मीन राशि की यात्रा को छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो खरमास खत्म हो जाएगा। इस तरह से 15 अप्रैल से दोबारा से शुभ कार्य जैसे विवाह संस्कार, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, मकान या जमीन के सौदे और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।
खरमास में मांगिलग कार्य क्यों वर्जित ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य का तेज कम होता है तो इससे शुभ और मांगलिक कार्यो को करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। गुरु के सामने सूर्य का तेज कम होने से खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है।
April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खत्म होंगे खरमास,नोट करें विवाह की सभी शुभ तारीखें और समय
अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त
विवाह शुभ मुहूर्त- 15 अप्रैल से खरमास खत्म हो जाएगा और इसके साथ शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे। अप्रैल माह में विवाह की तिथियां- 15, 20 , 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल।
गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 01 मुहूर्त होगा। 21 अप्रैल को गृह प्रवेश कर सकते हैं।