फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Muhurat 2024: देवोत्थान एकादशी से विवाह होंगे प्रारंभ, जानिए नवंबर-दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त कब

Tue, 05 Nov 2024 01:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivah Muhurat Date November and December 2024: 12 नवंबर 2024 को देवोत्थान एकादशी के साथ विवाह के संस्कार आंरभ हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कई मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी के बाद विवाह के मुहूर्त होंगे शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vivah Muhurat Date November and December 2024: हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा, अनुष्ठान, विवाह, शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विचार अवश्य ही किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाने वाला कार्य हमेशा सफल और मंगलकारी साबित होता है। इस समय विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों के लिए शुभ विवाह समेत कई तरह के मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। 

विज्ञापन


भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद देवउठनी एकादशी पर जागते हैं और फिर से विवाह-शादी जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं 12 नवंबर, मंगलवार को है। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह करने के साथ विवाह फिर से शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं साल 2024 के बचे दो महीने नवंबर और दिसंबर में कब-कब है विवाह मुहूर्त की प्रमुख तिथियां। 

विवाह मुहूर्त 2024- नवंबर 
12 नवंबर 2024 को देवोत्थान एकादशी के साथ विवाह और शादी के संस्कार आंरभ हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर में विवाह के लिए कई मुहूर्त हैं। नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों में विवाह संपन्न किए जा सकते हैं 
विज्ञापन


विवाह मुहूर्त 2024- दिसंबर 
दिसंबर का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। दिसंबर माह में विवाह के लिए ज्यादा मुहूर्त नहीं हैं। दिसंबर में विवाह का आखिरी मुहूर्त 14 दिसंबर को होगा। इसके अलावा इस माह में विवाह के लिए चार तिथियां हैं। 04, 05, 09, 10 और 14 दिसंबर को ही विवाह के मुहूर्त हैं।

 नवंबर 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त 

तारीख तिथि और नक्षत्र  विवाह मुहूर्त
नवंबर 12 द्वादशी और उत्तर भाद्रपद सायं 04:04 से 07:10 तक 
नवंबर 13 त्रयोदशी और रेवती दोपहर 03:26 से रात्रि 09:48 तक
नवंबर 16 द्वितीया और रोहिणी प्रातः 11:48 से अगले दिन 06:47 तक
नवंबर 17 द्वितीया, तृतीया और रोहिणी, मृगशिरा प्रातः 06:47 से अगले दिन प्रातः 06:4 तक
नवंबर 18 तृतीया और मृगशिरा प्रातः 06:48 से प्रातः 07:56 तक
नवंबर 22 अष्टमी और मघा रात्रि 11:44 से अगले दिन प्रातः 06:51 तक
नवंबर 23 अष्टमी और मघा प्रातः 06:51 से प्रातः 11:42 तक
नवंबर 25 एकादशी और हस्त रात्रि 01:01 से अगले दिन प्रातः 06:53 तक
नवंबर 26 एकादशी और हस्त प्रातः 06:53 से अगले दिन प्रातः 04:35 तक
नवंबर 28 त्रयोदशी और स्वाती प्रातः 07:36 से अगले दिन प्रातः 06:54 तक
नवंबर 29 त्रयोदशी और स्वाती प्रातः 06:54 से अगले दिन प्रातः 08:39 तक


दिसंबर 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त 

दिसंबर 4 चतुर्थी और उत्तराषाढ़ा सायं 05:15 से अगले दिन रात्रि 01:02 तक
दिसंबर 5 पंचमी और उत्तराषाढ़ा दोपहर 12:49 से सायं 05:26 तक
दिसंबर 9 नवमी और उत्तर भाद्रपद दोपहर 02:56 से अगले दिन रात्रि 01:06 तक
दिसंबर 10 दशमी, एकादशी और रेवती रात्रि 10:03 से अगले दिन प्रातः 06:13 तक
दिसंबर 14 चतुर्दशी और रोहिणी प्रात: 07:04 से सायं 04:58 तक
दिसंबर 15 पूर्णिमा और मृगशिरा प्रातः 03:42 से अगले दिन प्रातः 07:04 तक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें