Vishwakarma Puja Upay: प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया है। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के दिन शिल्पकार, कारीगर, किसी भी मशीनरी का काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मांगते हैं। विश्वकर्मा जयंती के दिन ही रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस शुभ के बीच किया गया विश्वकर्मा पूजन को परम फलदायी माना जा रहा है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार विश्वकर्मा पूजा के उपाय...