फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak chaturthi 2021: 14 तारीख को है विनायक चतुर्थी, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Sat, 12 Jun 2021 07:37 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का व्रत-पूजन 17 मार्च 2021 को किया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विनायक चतुर्थी 2021 ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू पंचांग के हिसाब से प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का व्रत-पूजन 17 मार्च 2021 को किया जाएगा। यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित की जाती है। भगवान गणेश को शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। पार्वती नंदन भगवान गणेश सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है इसलिए भगवान विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन कुछ उपायों को करने से आप आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उपाय।

 

 

 

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी 2021 ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके जीवन में किसी तरह से आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें आठ मुखी रुद्राक्ष अर्पित करें। इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। आपकी आर्थिक उन्नति होती है।
 
अगर आपका कोई धन-संपत्ति से संबंधी विवाद चल रहा है तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चौकोर चांदी का टुकड़ा चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपको संपत्ति के विवाद से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

विनायक चतुर्थी 2021 ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
किसी कारणवश यदि आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शतावरी चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
 
घर में कलह-क्लेश की स्थिति से छुटकारा पाने के लिए स्वयं तो प्रयास करने ही चाहिए साथ ही विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को गेंदे के फूल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक वातावरण बनता है।
 
विनायक चतुर्थी के दिन किसी मंदिर में जाकर गणेश जी को हरे वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें