फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गी शुक्र इन राशियों की किस्मत में लाएंगे बदलाव, मिलेगा मान-सम्मान

Fri, 26 Jun 2020 03:30 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 जून, गुरुवार को शुक्र वक्री से मार्गी हो गए हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
25 जून, गुरुवार को शुक्र वक्री से मार्गी हो गए हैं। शुक्र के मार्गी से होने सभी राशियों पर इसका शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र संतान सुख, विलिसिता, मकान-वाहन का सुख, तेज, सौंदर्य, दांपत्य, प्रेम संबंध, सुगंधित वस्तुओं, गुप्तरोगों, ब्रह्मचर्य एवं उत्तम चरित्र आदि का कारक ग्रह है।

शुक्र वृष एवं तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र को कन्या राशि में नीचराशिगत एवं मीन राशि में उच्चराशिगत माना गया है। शुक्र के मार्गी होना कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र के मार्गी होने से किन राशियों को लाभ होने वाला है...
विज्ञापन

2 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • शुक्र की शुभता के प्रभावस्वरूप आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।
  • घर परिवार में आपसी एकता बढ़ेगी। 
  • मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
  • किसी संबंधी अथवा मित्र को दिया गया पैसा भी वापस मिलने के संकेत।
  • मान सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
  • संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

3 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
  • आपके राशि स्वामी शुक्र का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • नए कार्य, व्यापार का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अति अनुकूल है।
  • शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
  • प्रतियोगियों तथा विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ।

4 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
  • राशि से लाभभाव में शुक्र का मार्गी होना आपके आय के साधन बढ़ाएगा।
  • काफी दिनों से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
  • परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।
  • शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
  • प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
  • राशि से कर्म भाव में शुक्र का गोचर आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनाएगा।
  • आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल।
विज्ञापन

6 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • शुक्र का मार्गी होना आपके लिए धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा।
  • किसी बड़े सामाजिक पद की प्राप्ति होगी यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
  • अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।
  • व्यापारियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा।
  • किसी भी नए कार्य के शुभारंभ की दृष्टि से भी समय अनुकूल।
विज्ञापन

7 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • राशि स्वामी शुक्र का अष्टम भाव में गोचर गोचर करते हुए मार्गी होना स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।
  • इनके मार्गी होने के ही फलस्वरूप आपका व्यक्तित्व निखर कर आएगा।
  • जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वे ही मदद के लिए आगे आएंगे।
  • आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो हैं ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।

8 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • शुक्र का मार्गी होना आपके लिए भी शुभ रहेगा।
  • शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा।
  • शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
  • दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। 

9 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • शुक्र का मार्गी होना आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा।
  • आय के साधन भी बढ़ेंगे तथा दिया गया धन वापस मिलेगा।
  • संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी।
  • नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
  • प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के भी योग।
विज्ञापन

10 of 10
Shukra Margi 2020 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • आपके लिए योग कारक शुक्र का मार्गी होना परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर लाएगा।
  • मकान वाहन के खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
  • मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
  • नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी नए तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहतर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें