ज्येष्ठ माह के शुल्क पक्ष की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा का व्रत मनाया जाता है,जो इस बार 28 जून गुरुवार को हैं। वट पूर्णिमा व्रत महाराष्ट्र,गुजरात और दक्षिण की में रखा जाता है, जबकि उत्तर भारत में यह व्रत सावित्री के रुप मे मनाया जाता हैं, जो ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होती है।
2018 में ज्येष्ठ मास में अधिक मास के कारण ज्येष्ठ मास में पूर्णिमा दो बार पड़ रही है। ज्येष्ठ माह की प्रथम पूर्णिमा 29 मई को थी। यह पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है इसलिए वट पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा को रखा जाता है