धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का दिन शुभ होता है। इस बार 7 मई, गुरुवार यानी आज वैशाख पूर्णिमा है। इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। आइए, आज जानते हैं, इस दिन क्या करने से पुण्य की प्राप्ति होती है....
विज्ञापन
2 of 6
vaishakh purnima 2020
भगवान गणेश की पूजा
भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। वैशाख पूर्णिमा के पावन दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें भोग भी लगाएं। गणेश जी को मोदक ओर और लड्डू प्रिय होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
vaishakh purnima 2020
भगवान विष्णु की पूजा
वैशाख का महीना भगवान विष्णु को प्रिय होता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
4 of 6
vaishakh purnima 2020
पवित्र नदियों में स्नान
पूर्णिमा के पावन दिनों में पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है। परंतु इस बार देशभर में लॅाकडाउन की वजह से ये संभव नहीं है, इसलिए घर में ही नहाने वाले जल में थोड़ा गंगा जल मिला कर स्नान कर लें। अगर आपके घर में गंगा जल नहीं है तो पवित्र नदियों का ध्यान कर स्नान कर लें।
विज्ञापन
5 of 6
vaishakh purnima 2020
दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान का कई गुना फल मिलता है। पूर्णिमा के पावन दिन भी अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ होता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।