फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Maah Ke Upay: वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि में चाहते हैं वृद्धि, तो वैशाख माह में करें ये उपाय

Tue, 15 Apr 2025 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaishakh Month Remedies: आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैशाख माह में कौन से उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं और इन उपायों को करने से आपको क्या लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
वैशाख माह पर करें ये उपाय - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो चुकी है और यह 12 मई तक रहेगा। भारतीय संस्कृति में वैशाख मास का बहुत महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, खासकर उनके माधव स्वरूप की पूजा। शास्त्रों में इस समय के दौरान किए जाने वाले कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैशाख माह में कौन से उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं और इन उपायों को करने से आपको क्या लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


1. करियर में होना हा सफल तो करें भगवान विष्णु की पूजा
अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं तो वैशाख महीने में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा करें। साथ ही भगवान के केशव और गोविंद नाम का ध्यान करें। ध्यान रखें कि भगवान के एक नाम का ध्यान न करें, बल्कि तीन नामों का ध्यान करना अधिक फायदेमंद होता है। इससे आपके करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आप अपने हर काम में सफल होंगे।

2. घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके घर में लंबे समय से कलह और क्लेश चल रहा है और आप अपने घर में सुख और समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो भगवान विष्णु को शहद और तुलसी पत्र अर्पित करें। साथ ही आप विष्णु भगवान का ध्यान। इससे घर में शांति और समृद्धि बनी रहेगी और घर के कलह और क्लेश खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


3. परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए जरूर लगाएं पंचामृत का भोग
अगर जीवन में कोई संकट आ रहा है तो वैशाख महीने में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित करें और उसमें तुलसी पत्र डालें। साथ ही माधव स्वरूप के साथ दामोदर और नारायण का ध्यान करें। इस उपाय से संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

4. वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए करें ये उपाय
अगर आप लंबे समय से अपने साथी के साथ हो रहे लड़ाई-झगड़े को लेकर परेशान हैं और आप चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहे तो वैशाख महीने में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप के साथ श्रीधर और पद्मनाभ का ध्यान करें। भगवान को तुलसी पत्र से भोग अर्पित करें जैसे मिठाई या मिश्री के साथ। इससे शुभ फल जरूर मिलेगा।

5. बिजनेस और करियर में सफलता के लिए करें ये अचूक उपाय
व्यवसाय या बिजनेस में सफलता पाने के लिए आप वैशाख महीने में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप के साथ त्रिविक्रम और हृषिकेश का ध्यान करें। साथ ही भगवान की तुलसीपत्र से पूजा करें। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी और बिजनेस में भी सफलता जरूर मिलेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें