हिंदू पंचांग के अनुसार 27 अप्रैल 2021 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है साथ ही इसी दिन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसके साथ ही चैत्र मास का समापन हो जाएगा और 28 तारीख 2021 से वैसाख आरंभ हो जाएगा। हिंदी कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष का दूसरा माह है। धार्मिक दृष्टि से यह माह भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस माह में भी कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वैशाख मास में पड़ने वाले त्योहार और उपवास की तिथियां ताकि व्रत करते समय तिथि को लेकर आपको कोई असमंजस न रहे।