इसलिए महत्वपूर्ण है वैशाख मास
वैशाख मास में भगवान विष्णु ने परशुराम जी के रूप में अवतार लिया था। इसलिए इस माह में परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस बार परशुराम जयंती 14 मई 2021 को मनाई जाएगी। इस के साथ ही वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था। इस बार महात्मा बुद्ध की जयंती 26 भी 2021 को मनाई जाएगी। वैशाख माह कि तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह माह भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त करने हेतु बहुत ही शुभ माना गया है।
वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और मां गंगा की उपासना की जाती है।
वैशाख मास में क्या करना रहता है शुभ
- वैशाख माह में प्रतिदिन प्रयत्न सूर्योदय के पूर्व उठ जाना चाहिए।
- इसके साथ ही हो सके तो गंगा नदी या किसी पवित्र सरोवर में स्नान करना चाहिए।
- इस समय कोरोनाकाल चल रहा है ऐसे में घर पर ही शुद्ध जल में थोड़े से तिल मिलाकर स्नान करें।
- भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना करें।
- भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस माह में पड़ने वाली दोनों एकादशी, वरुथिनी और मोहिनी एकादशी व्रत का पालन करें।