फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मंदिर मंदिर जहां चोर डाकू आकर पूजा किया करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर तो आपने कई देखे होंगे। लेकिन ऐसे अनोखा मंदिर आपने शायद ही कभी दखा होगा। अनोख इसलिए क्योंकि यहां आपको शिव जी या विष्णु के दर्शन नहीं होंगे। हनुमान जी और दूसरे परिचित देवता आपको नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

यह डाकू मानसिंह का गांव है भाई

यहां ऐसे देवी देवता की मूर्ति है जो कभी लूटपाट और डाके डाला करते थे। हम बात कर रहे हैं चंबल के मानसिंह और रुपा डाकू की। अगरा से महज 50 किलोमीटर आगे जाने पर एक गांव आता है जिसका नाम है 'खेड़ा राठौर'।

कहते हैं यह डाकू मानसिंह का गांव है। इस गांव में एक मंदिर है जिसमें मानसिंह और रुपा डाकू की मूर्ति स्थापित है। कहते हैं मानसिंह रुपा को बेटी की तरह मानते थे।

इस गांव के लोग मानसिंह और रुपा की श्रद्घा पूर्वक पूजा करते हैं। इनका मानना है कि मानसिंह गरीबों के देवता हैं।
विज्ञापन

जहां चोर डाकूओं की मुराद पूरी करती हैं देवी

मध्य प्रदेश के नीमच से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर एक देवी मंदिर है नाम है 'जोगणिया देवी' मंदिर। इस मंदिर में जोगणिया देवी का मंदिर है।

ऐसी मान्यता है कि यह देवी भले इंसनों से लेकर चोर डाकूओं की भी सुनती है। इसलिए यहां आकर हर तरह के अपराधी अपना सिर झुकाते हैं। देवी के डर के कारण मंदिर में मुजरिम के होने की खबर मिलने पर भी पुलिस मुजरिम को पकड़ने से डरती है।

इसके पीछे एक पौराणिक कथा है कि एक बार एक अपराधी को पकड़ने पुलिस मंदिर में पहुंची तो सांपों ने पुलिस को भगा दिया। इसके बाद से यह मंदिर अपराधियों में बहुत ही मान्यता प्राप्त है।

लेकिन कोई अपराधी यह सोचे की देवी अपराध की सजा नहीं देती हैं तो यह बात मन से निकाल देना चाहिए। यहां देवी खुद अपराधी को दंड देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें