महाशिवरात्रि के पावन मौकेे पर शिवा फिल्म सिटी, सोसाइटी बादलपुर गांव, दादरी में शिव मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य पुजारी पंडित विनोद झा और पंडित रजनीज दुबे जी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव लिंग की स्थापना की। स्थापना के समय मंदिर परिसर में मुख्य यजमान धर्मेंदर गुप्ता के साथ नवीन गौतम (बजरंग दल) और ओमेंदर मुखिया (भाजपा नेता) भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव लिंग की स्थापना के बाद भक्तों ने भोले बाबा का अभिषेक किया।
इस मौके पर मंदिर परिसर में हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और रात भर शिव शंकर के भजन र्कीतन मंदिर परिसर में होते रहे।
भोले बाबा की कृपा प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए-
सबसे प्रभावशाली मंत्र है- महामृत्युंजय मंत्र
इस मंत्र का जाप करने से वैभव व ऐश्वर्य की कामना पूरी होती है। ऐसा चमत्कारी मंत्र है, जिसके नित्य जाप से कुंडली में मौजूद दोष दूर हो जाते हैं।
- महामृत्युंजय मंत्र- 'ऊं त्रयम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मोक्षिय मामृतात्।'
ॐ नमः शिवाय
- शिवपूजा का सर्वमान्य पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय',जो प्रारंभ में ॐ के संयोग से षडाक्षर हो जाता है, भोले नाथ को शीघ्र ही प्रसन्न कर देता है। यह मंत्र शिव तथ्य है जो सर्वज्ञ, परिपूर्ण और स्वभावतः निर्मल है इसके समान अन्य कोई नहीं है। हृदय में 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र समाहित होने पर संपूर्ण शास्त्र ज्ञान एवं शुभकार्यों का ज्ञान स्वयं ही प्राप्त हो जाता है।