फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानिए क्या करें और क्या न करें, क्या कहता है शास्त्र

Mon, 16 Feb 2026 02:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026:  17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं।
 
विज्ञापन
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan 2026:  कल, मंगलवार 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही तरह का महत्व होता है। हिंदू पंचाग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा और फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहु-केतु छाया ग्रह जब अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर सूर्य और चंद्रमा को ग्रास करते हैं तो सूर्य और चंद्र ग्रहण होता है। वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक नजरिए से जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें कुछ  समय के लिए सूर्य का प्रकाश आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण की घटना को शुभ नहीं मान जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का उल्लेख बताया गया है। जिसका पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और भोजन करना दोनों ही वर्जित होता है। दरअसल ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाएं हावी होती हैं, जिसका प्रभाव खाने-पीने की चीजों पर पड़ता है। ऐसे में जब ग्रहण लगता है तो सूतक काल के दौरान न तो खाना बनाना चाहि और न ही खाना। ऐसे में सूतक काल लगने से पहले खाना बना लेना चाहिए और ग्रहण के खत्म होने बाद भोजन ग्रहण करना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं चाहिए। इससे आंखों की रौशनी पर बुरा असर हो सकता है। 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को न तो ग्रहण देखना चाहिए और न ही घर से बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा धारधार चीजों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों का नहीं छूना चाहिए और न ही पूजा-पाठ करना चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिरों के दरवाजे और पर्दों को बंद कर देना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान धारधार चीजों के प्रयोग से बचना चाहिए। ग्रहण में चाकू, कैंची, सूई-धागा समेत दूसरी नुकीली चीजों का उपयोग कनरे से बचना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभावों में वृद्धि होती है। 
  • ग्रहण के दौरान नींद नहीं लेना चाहिए। साथ ही ग्रहण के दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल


सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर में रखे भोजन और तरल पदार्थों में तुलसी के पत्तों को डालना चाहिए। इससे खाने-पीने की चीजों में ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। ग्रहण शुरू होने से पहले ही तुलसी के पत्तों को तोड़कर डाल देना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। ग्रहण मे मंत्र,पाठ और भगवान के नाम का स्मरण करना लाभकारी होता है। 
  •  ग्रहण के दौरान मन में बुरे और नकारात्मक चीजों को नहीं लाना चाहिए।
ग्रहण के बाद क्या करें
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद पूरे घर के हर एक हिस्से में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। 
  • घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करते हुए भगवान की मूर्तियों को फिर स्थापित करें। 
  • ग्रहण के बाद ताजा भोजन करना चाहिए और दान-पुण्य करें। किसी जरूरतमंद को अन्न, कपड़े और धन का दान करना शुभ फलदायी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें