फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: क्या सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है?

Sat, 12 Dec 2020 08:22 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण 2020: गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया
Surya Grahan December 2020: सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर लग रहा है। सूर्य ग्रहण की शुरूआत 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 03 मिनट से होगी और 15 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब समापन बताया जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका आदि देशों में देखा जा सकेगा। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 

नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। 



Solar Eclipse 2021 dates: साल 2021 में सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण में रखें विशेष सावधानी - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों का प्रयोग न करें
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है। इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें। 

4 of 5
ग्रहण के दौरान घर की खिड़कियों को रखें बंद - फोटो : social media
घर की खिड़कियों को रखें बंद
खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए। ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव की उपासना करें। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण के दौरान करें ये चीजें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में मंत्र जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से नकारात्मकता नहीं आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें