सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण अगहन मास की सोमवती अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।