फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Arghya Vidhi: सूर्य देव को जल चढ़ाने से सौभाग्य में होती है वृद्धि, बस इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 12 Feb 2024 09:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Arghya Vidhi: ज्योतिष के अनुसार सूर्य को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
सूर्य देव को जल चढ़ाने से सौभाग्य में होती है वृद्धि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को देवता की तरह पूजा जाता है। ज्यादातर लोग सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। कहा जाता है कि रोजाना उगते सूर्य को अर्घ्य देने से भाग्योदय होता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा यदि विवाह में देर हो रही है तो नियमित सूर्य को जल देने से शीघ्र ही अच्छे रिश्ते आते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग सूर्य पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ और अर्घ्य देने का सही तरीका...

विज्ञापन


चाणक्य नीति: विद्यार्थियों के लिए बड़े काम की हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफल होने के लिए जरूर करें पालन

  • सुबह उगते हुए सूर्य को जल देना उत्तम माना जाता है, इसलिए सुबह उगते सूर्य को ही अर्घ्य दें। सुबह अर्घ्य देने पर सूर्य का सकारात्मक लाभ जीवन पर होता है।
  • सूर्य देव को हमेशा तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि सूर्य को जल प्रातः काल ही चढ़ाएं। सुबह के समय जल अर्पित करने फायदेमंद माना जाता है। 
  • प्रातः सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद तीन बार परिक्रमा लगाएं। इसके बाद जमीन छू कर "ओम सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।  
  • एक बात का ध्यान रखें कि बिना स्नान किए सूर्य को कभी भी अर्घ्य ना दें। वहीं जब सूर्य को अर्घ्य दें तो आपके दोनों हाथ सिर से ऊपर हों। 
  • सूर्य देव को अर्घ्य देते समय यदि लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, तो ज्यादा शुभ होता है। साथ ही अर्घ्य देते समय जल में रोली, लाल चंदन और लाल रंग का फूल अवश्य डालें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें