फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: रविवार के दिन इन आसान उपायों को करने से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

Sun, 19 Apr 2020 12:08 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
surya worship
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य भगवान का होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य भगवान की पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आइए, आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिनको करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य देव को जल अर्पित करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को नित्य जल अर्पित करना चाहिए। विशेषकर रविवार के दिन सूर्य देव को जल अवश्य अर्पित करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
मंत्र जाप
  • सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप भी किया जाता है। 
''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''
इस मंत्र का 108 बार जप करें।

 

4 of 5
रविवार को गुड़ का दान करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस आरती को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं...
  • श्री सूर्यदेव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरंपार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें