Ravivar Ke Upay In Hindi: सनातन धर्म में मान्यता है कि रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से कई लाभ मिलते है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान प्राप्त होता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति चाहे जितनी भी मेहनत कर ले उसे सफलता नहीं मिलती है। साथ ही उसे मान-सम्मान के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूूत करने के लिए शास्त्रों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताए गए हैं। रविवार के दिन ये उपाय करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बनती है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से चमत्कारी उपाय करने चाहिए।
रविवार के दिन करें ये खास उपाय
- रविवार के दिन सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। अर्घ्य देते हुए आप 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
- रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें। इससे आप जिस भी कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसके सफल होने की पूरी संभावना होती है। साथ ही रविवार के दिन आपको लाल रंग का वस्त्र भी पहनना चाहिए।
- रविवार को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाएं। यह उपाय सूर्य देव के साथ माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है। इससे आपके घर में धन संपत्ति बढ़ती है।
- रविवार के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए आप गुड़, दूध, चावल और कपड़े का कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी काम में सफल होते हैं।
- यदि आप चाहते हैं कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो तो इसके लिए आप रविवार को बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और इस पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में बहा दें।
- जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति के लिए आप रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जला दें। इसके लिए आप सरसों के ही तेल का उपयोग करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।