फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के ये चार उपाय बनाते हैं धनवान, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा

Fri, 08 Jan 2021 12:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शुक्रवार के उपाय - फोटो : file photo
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए और जीवन में धन-संपदा प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी जी की आराधना की जाती है। मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और जातकों की समस्त प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-  

विज्ञापन

शुक्ववार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें। - फोटो : सोशल मीडिया

मां लक्ष्मी को करें लाल वस्त्र अर्पित

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और आपकी धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। संभव हो तो मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करें।

मां लक्ष्मी की आराधना करें। - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्रकार करें मां लक्ष्मी का स्मरण

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए आसान उपाय के रूप में अपने हाथ में पांच लाल रंग के पुष्प लें और फिर धन की देवी का स्मरण करें। इसके बाद लक्ष्मीजी को प्रणाम करते हुए कामना करें कि मां लक्ष्मी की सदा आपके जीवन पर कृपा दृष्टि बनाए रखें। इसके बाद इन फूलों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें।

श्री लक्ष्मीनारायण का करें पाठ - फोटो : सोशल मीडिया

श्री लक्ष्मीनारायण का करें पाठ

शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें। धन और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी से जुड़ा ये उपाय बेहद कारगर माना जाता है। इसका पाठ करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहते हैं कि पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

धन प्राप्ति के लिए करें ये काम

धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी से जुड़ा एक आसान उपाय कर सकते हैं। शुक्रवार के एक लाल रंग का कपड़ा लें और इसमें सवा किलो साबूत (दाने टूटे हुए न हों) चावल रखें। अब पोटली बनाकर इसे हाथ में लें और ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें