फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पहली बार खुला भगवान शिव का तीसरा नेत्र

Fri, 14 Mar 2014 02:48 PM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराणों में बताया गया है कि भगवन शिव के तीन नेत्र हैं। भगवान भोले नाथ अपने तीसरे नेत्र को हमेशा बंद किए रहते हैं। और जब यह नेत्र खुलता है तो प्रलय की स्थिति आ जाती है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ ने अपने तीसरे नेत्र को पहली बार फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन खोला था। शिव के नेत्र खुलते ही प्रेम के देवता कामदेव जलकर भष्म हो गए।

शिव के क्रोध से संसार जलने लगा। तब कामदेव की पत्नी रति ने भगवान शिव के चरण पकड़ लिए। इससे शिव का क्रोध शांत हुआ और जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए कामदेव भष्म हुए वह काम पूरा हुआ। यानी भगवान शिव ने पार्वती से विवाह करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें