फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव को खुश करने के लिए बड़ा ही शुभ दिन है यह

Fri, 25 Jul 2014 07:18 AM IST
राकेश झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना चल रहा है। यह पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस मास में सोमवार का दिन शिव का जलाभिषेक के लिए बड़ा ही शुभ माना गया है। लेकिन सोमवार के अलावा शुक्रवार 25 तारीख का दिन भी बड़ा ही शुभ है। इसका कारण यह है कि इस दिन मास शिवरात्रि है।
विज्ञापन


पढ़ें,तब देवी सीता ने हनुमान जी की पीठ पर यह क्या किया?

शास्त्रों के अनुसार हर मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि शिवरात्रि कहलाती है। लेकिन सावन मास की शिवरात्रि का बड़ा महत्व है। इसदिन गंगाजल से शिव जी का जलाभिषेक बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। यही कारण है सबसे अधिक इसी दिन कांवड़िए शिव जी का जलाभिषेक करते हैं।

पढ़ें,भोले बाबा को छप्पन भोग नहीं बेल और भंग ही क्यों भाता है?

लंबे समय से बीमार व्यक्तियों को इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप कराना चाहिए। इसके अलावा सावन मासशिवरात्रि का दिन राहु केतु की शांति के लिए भी उत्तम माना गया है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शिव पुराण और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ मंगलकारी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें