Shattila Ekadashi 2022
- फोटो : अमर उजाला।
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त
षटतिला एकादशी तिथि आरंभ: 27 जनवरी, गुरुवार, रात्रि 02.16 से
षटतिला एकादशी तिथि समाप्तल 28 जनवरी, शुक्रवार रात्रि 11.35 पर
ऐसे में षटतिला एकादशी का व्रत 28 जनवरी को रखा जाएगा।
पारण तिथि: 29 जनवरी, शनिवार, प्रातः 07.11 से 09.20 तक
षटतिला व्रत का महत्व
शास्त्रों के अनुसार हर एकादशी का अलग महत्व है। षट्तिला एकादशी के व्रत से घर में सुख-शांति के वास होता है। जो भी श्रद्धालु षट्तिला एकादशी का व्रत करते हैं उनको जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं मान्यता है कि व्यक्ति को जितना पुण्य कन्यादान और हजारों सालों की तपस्या और स्वर्ण दान से मिलता है, उतना ही पुण्य षट्तिला एकादशी का व्रत रखने से भी प्राप्त होता है। अपने नाम के अनुरूप यह व्रत तिल से जुड़ा हुआ है। तिल का महत्व तो सर्वव्यापक है और हिन्दू धर्म में तिल बहुत पवित्र माने जाते हैं। विशेषकर पूजा में इनका विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल का 6 प्रकार से उपयोग किया जाता है।
- तिल के जल से स्नान करें
- पिसे हुए तिल का उबटन करें
- तिलों का हवन करें
- तिल मिला हुआ जल पीयें
- तिलों का दान करें
- तिलों की मिठाई और व्यंजन बनाएं
मान्यता है कि इस दिन तिलों का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।
Shattila Ekadashi 2022
- फोटो : अमर उजाला।