Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होगी। अगले दिन यानी 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस समय मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की आराधनी की जाती है, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री माता का नाम शामिल है। नवरात्रि की इस अवधी में माता रानी का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है। इस दौरान पूरे नौ दिनों का उपवास रखने का विधान है। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है।
इस साल माता रानी का आगमन पालकी में होगा। देवीपुराण के अनुसार बृहस्पतिवार को नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां दुर्गा का वाहन पालकी होता है। देवी के आगमन से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति होती हो सकती है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।