फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के उपाय: इन उपायों को करने से बरसती है शनि देव की कृपा, दूर हो जाते हैं शनि दोष

Sat, 27 Jun 2020 12:05 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shani dev
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। शनि के बुरे प्रभाव के कारण व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बताते हैं, जिनको करने से आप पर शनि का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
Hanuman Ji
हनुमान जी की पूजा 
  • हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप पर कभी भी शनि की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। इस दिन हनुमान जी को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है।


 
विज्ञापन

3 of 5
shiv ji
शिव की उपासना
  • शनि से जुड़े दोष दूर करने या फिर उनकी कृपा पाने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय दूर हो जाता है। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।
 

 

4 of 5
shani dev
माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें
  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें। यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो उन्हें फोन से या फिर मन ही मन प्रतिदिन प्रणाम करें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shani dev
शमी का वृक्ष घर में लगाएं
  • शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दायी बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे। जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर शनिवार के दिन पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें