फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2020: राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, शनि के अशुभ प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

Fri, 22 May 2020 06:16 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Shani Jayanti 2020
ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिका मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस बार शुक्रवार 22 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। ऐसा माना जाता है शनि के बुरे प्रभावों के कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको राशि अनुसार शनि के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 14
Shani Jayanti 2020
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों को दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी जाती है। इसका पाठ करने से आप पर शनि की बुरी नजर नहीं पड़ेगी।

 
विज्ञापन

3 of 14
Shani Jayanti 2020
वृष राशि
  • वृष राशि के जातकों को शनि के मंत्रों का जप करना चाहिए। मंत्र जप से शनि देव का अशुभ प्रभाव दूर होने लगता है।

4 of 14
Shani Jayanti 2020
मिथुन राशि
  • अगर संभव हो तो मिथुन राशि के जातकों को शनिवार और शनि प्रदोष व्रत करना चाहिए। व्रत करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 14
Shani Jayanti 2020
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन सरसो के तेल का दान करना चाहिए। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करें।

 
विज्ञापन

6 of 14
Shani Jayanti 2020
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन उड़द का दान करना चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
विज्ञापन

7 of 14
Shani Jayanti 2020
कन्या राशि
  • अगर संभव हो तो कन्या राशि के जातकों को शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनि प्रदोष व्रत करना चाहिए। शनिवार के दिन घर के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक जलाएं।

8 of 14
Shani Jayanti 2020
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। सरसो के तेल का दान करना भी शुभ होता है।

9 of 14
Shani Jayanti 2020
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनि देव को पुष्प अर्पित करने चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करनी चाहिए।

10 of 14
Shani Jayanti 2020
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों को शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन घर के मंदिर में सरसो का दीपक जलाना चाहिए।

11 of 14
Shani Jayanti 2020
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। आप अपने घर में भी शमी के वृक्ष को लगा सकते हैं।

12 of 14
Shani Jayanti 2020
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए।
मंत्र
  • ऊॅं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: 

13 of 14
Shani Jayanti 2020
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों को शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन सरसो के तेल का दान करना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए सभी राशियों के लिए एक अचूक उपाय...
 
विज्ञापन

14 of 14
Shani Jayanti 2020
हनुमान जी की पूजा
  • हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी को खुश करना सबसे आसान है, हनुमान जी के आशीर्वाद के लिए नित्य नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करें और राम नाम का संकीर्तन करें। हनुमान जी के भक्तों पर शनि का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें