फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के दिन करें सरसों के तेल के उपाय, दूर होगा नजर दोष और नकारात्मकता

Sat, 15 Mar 2025 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और उनकी कृपा पाने के लिए सरसों के तेल के प्रयोग को सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।
 
विज्ञापन
शनिवार के दिन उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार का दिन शनिदेव की उपासना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सरसों के तेल से जुड़े कुछ खास उपाय करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और नजर दोष से बचाव होता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और उनकी कृपा पाने के लिए सरसों के तेल के प्रयोग को सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन


शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय शनि की अशुभ दशा को कम करता है और व्यक्ति को कार्यों में सफलता दिलाता है। दीपक जलाने के दौरान शनि मंत्र- “ॐ शं शनैश्चराय नमः”का 108 बार जाप करें।

शनिदेव पर सरसों के तेल का अभिषेक करें
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो, तो हर शनिवार शनि देव को सरसों के तेल से स्नान (अभिषेक) कराना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
विज्ञापन


नजर दोष से बचने के लिए उपाय
यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लगती है तो शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें काले तिल और एक लौंग डालकर दीपक जलाएं। इसे नज़र लगे व्यक्ति के शरीर के ऊपर से सात बार घुमाएं। यह उपाय नज़र उतारने में मदद करेगा।

Chaitra Navratri 2025: किस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत? जानें तिथि और मुहूर्त

शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करें
शनिवार के दिन स्नान से पहले शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करने से न केवल शारीरिक थकान दूर होती है बल्कि यह शनि दोष को भी कम करता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लगातार तनाव में रहते हैं।

Chaitra Navratri 2025: इस बार कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए किस पर पर सवार होकर आएंगी माता रानी

काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं
शास्त्रों के अनुसार, शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से शनि दोष शांत होता है। इससे कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को नौकरी तथा व्यवसाय में सफलता मिलती है।

सरसों के तेल का दान करें
शनिवार के दिन गरीबों या जरुरतमंदों को सरसों का तेल दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय जीवन की समस्याओं को कम करता है और शनि देव की कृपा दिलाता है।

Shani Chalisa: आर्थिक समृद्धि के लिए शनिवार को करें शनि चालीसा का पाठ, दूर होंगी सभी परेशानियां

पीपल के पेड़ पर तेल चढ़ाएं
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करके सरसों का तेल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें। इससे शनि की अशुभ दशा कम होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें