फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या 2019: इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, उपायों से कम होगी परेशानियां

Sat, 05 Jan 2019 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शनि अमावस्या 2019
विज्ञापन

5 जनवरी 2019 को शनि अमावस्या का दिन है। ज्योतिष में शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनिवार और अमावस्या के शुभ योग के चलते इस दिन जिस किसी भी जातक की कुंडली में शनि से संबंधित दोष है आज के दिन किए गए कुछ उपायों से उन दोषों का असर कम हो जाता है और परेशानियां कम होने लगती है।

विज्ञापन


ज्योतिष गणना के अनुसार, वृश्चिक, धनु  और मकर राशि पर 24 जनवरी 2020 तक शनि की साढ़ेसाती चलेगी तो वहीं शनि की ढैय्या वृष और कन्या राशि पर रहेगी। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरा कर्म करने वालों कष्ट देते हैं, ऐसे में इन 5 राशियों को गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए। शास्त्रों और पुराणों में शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि अमावस्या का दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या है शनिदेव की पूजा और उपाय से इनकी परेशानियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


इन उपायों से दूर होगी परेशानियां

 - शनिवार और अमावस्या के दिन तांबे के पात्र में जल में तिल मिलाकर उसे शनिदेव और पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

- शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

- शनिवार के दिन तेल और लोहे की बनी चीजों को मंदिर में जाकर दान करें। इससे शनि से संबंधित तमाम तरह की परेशानियां खत्म हो जाती है।

- शनिदेव की पूजा के समय ऊं शं शनैश्चराय नमः या फिर प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र बोलें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें