स्वप्न हम सब देखते हैं, कुछ खुली आंखों से तो कुछ गहरी नींद में सोते हुए देखते हैं खुली आखों से तो हम अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपनें देखते हैं। लेकिन हम यहां पर बात करेंगे नींद में देखे गए सपनों की, क्या आप जानते हैं हमें आने वाले सपने हमारे जीवन से जुड़े संकेत भी देते हैं। कुछ स्वपन ऐसे होते है जो हमें दिखाई दें तो समझ जाना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और धन की प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आप सपने में सांप के बिल को देखते हैं तो आपको आक्समिक धन लाभ होने का संकेत है।
- ऐसे ही अगर आप सपने में नाग देखते है तो इसका मतलब यह है कि आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं और सुख समृद्धि आने वाली है।
- अगर सपने में कोई कन्या या नृत्य करती हुई स्त्री दिखाई दे तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है।
- स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आप सपने में भगवान के दर्शन करने जा रहें तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। साथ ही सफलता भी आपके कदम चूमेगी।
- जलते हुए दिए को देखना भी शुभ होता है इससे आपको प्रचुर धन प्राप्ति को संकेत हैं।
- गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।
- मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
- अगर आप सपने में खुद को अंगूठी या कान में बाली पहने हुए देखते है तो भी आपको धन प्राप्ति के संकेत हैं।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला.काम इनकी पुष्टि नहीं करता।