Ganesha Ji Ki Aarti: 1 अगस्त को सावन माह की विनायक चतुर्थी है। हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना गया है। यही वजह है कि किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां पर रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास भी होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश का पूजन करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। गणेश भगवान की पूजा आराधना के लिए चतुर्थी तिथि बेहद उत्तम मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि इस दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियों और समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके अलावा इस दिन गणेश जी की आरती करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है। यहां गणेश जी की आरती हिंदी में लिखी हुई दी जा रही है, जिसके जरिए आसानी से आप आरती कर सकते हैं...