फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन महीने में शिवलिंग पर क्या करें अर्पित और क्या नहीं, यहां जानें

Sat, 11 Jul 2026 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना होती है। इस माह में शिवलिंग पर कुछ चीजों को जरूर अर्पित करना चाहिए और कुछ चीजों को चढ़ाने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
सावन का महीना पवित्र महीना माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है। सावन में पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का महत्व खास महत्व होता है। इस पूरे माह शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और हर एक मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय चीजों को अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में शिवलिंग पर क्या अर्पित करें और क्या नहीं।
विज्ञापन


शिवलिंग पर जल जरूर करें अर्पित
सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता है शिवलिंग पर जलाभिषेष करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। 

शिवलिंग पर बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ और पवित्र होता है। 
विज्ञापन


दूध से जलाभिषेक
शिवलिंग पर दूध चढ़ाने की विशेष परंपरा है। सावन में मंदिर जाकर शिवजी के दर्शन और पूजा के बाद शिवलिंग पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए।

भांग और धतूरा 
शिवजी को सावन के महीने में भांग और धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। 

चंदन और सफेद फूल
शिवलिंग पर चंदन का लेप और सफेद रंग का फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। इससे शिवजी की विशेष कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। 

शिवलिंग पर तुलसी अर्पित करना वर्जित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवजी की पूजा में तुलसी के पत्तों को अर्पित करना अच्छा नहीं माना जाता है। 

केतकी का फूल शिवलिंग पर न करें अर्पित
शास्त्रों में शिवलिंग पर केतकी के फूल को अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना में भूलकर भी केतकी के फूल न करें अर्पित। 

Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान
विज्ञापन

Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें