कब से सावन 2026 शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई को रात 08 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 30 जुलाई को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार श्रावण महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार के दिन से होगी। श्रावण महीने का समापन 28 अगस्त 2026 को पूर्णिमा तिथि पर होगा। इस वर्ष सावन महीने में कुल 31 दिन होंगे।
सावन 2026 सोमवार तिथियां
इस वर्ष श्रावण माह में कुल 4 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन विशेष रूप से शिवलिंग की पूजा-आराधना और जलाभिषेक किया जाता है। 30 जुलाई, गुरुवार से सावन का महीना शुरू होगा और सावन का पहला सोमवार, 3 अगस्त, सावन का दूसरा सोमवार, 10 अगस्त, सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त को है।
सावन महीने का धार्मिक महत्व
श्रावणे मासि यो भक्त्या शिवलिंग प्रपूजयेत्।
सर्वपापविनिर्मुक्त: शिवलोकं स गच्छति ।।
सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण महीना माना जात है। पुराणों में इस महीने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। शिव पुराण में बताया गया है कि इस महीने में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग और जल चढ़ाने से कई गुने फल की प्राप्ति होती है। सावन में शिव आराधना करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा सावन में पूजा, ध्यान, जप, तप और दान करने से सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है।
Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां
Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।