Shirdi Sai Baba: साईं भक्त गुरुवार के दिन बाबा के लिए उपवास और विधि-विधान से पूजा करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Shirdi Sai Baba Mantra And Ki Aarti: हिंदू मान्यताओं में सप्ताह के सभी दिनों में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और आशीर्वाद पाने का दिन होता है। भगवान विष्णु के अलावा गुरुवार का दिन साईं बाबा की पूजा के लिए सबसे बढ़िया दिन माना जाता है। साईं भक्त गुरुवार के दिन बाबा के लिए उपवास और विधि-विधान से पूजा करते हैं। सुबह स्नान आदि करने के बाद लोग मंदिर जाकर साईं बाबा के दर्शन करते हैं। साईं बाबा के भक्तों का मानना है जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा की आराधना और पूजा करता है साईं उसकी हर परेशानियों को खत्म करते हुए सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। गुरुवार के दिन साईं बाबा के मंत्रों का जाप करने से हमेशा आप और आपके परिवार के सभी सदस्यों पर साईं कृपा अवश्य बनी रहती है। गुरुवार के दिन साईं के मंत्रों का जाप करने हर तरह के कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं साईं बाबा के कुछ मंत्र जिसका जाप जरूर करना चाहिए।
साईं बाबा को प्रसन्न करने के 12 मंत्र
1. ऊं साईं राम
2. ऊं साईं गुरुवाय नम:
3. सबका मालिक एक है
4. ऊं साईं देवाय नम:
5. ऊं शिर्डी देवाय नम:
6. ऊं समाधिदेवाय नम:
7. ऊं सर्वदेवाय रूपाय नम:
8. ऊं शिर्डी वासाय विद्दहे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात
9. ऊं अचर अमराय नम:
10. ऊं मालिकाय नम:
11. जय-जय साईं राम
12. ऊं सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप
साईं बाबा आरती Sai Baba Ki Aarti
आरती श्री साईं गुरुवर की |
शिर्डी साईं बाबा आरती परमानन्द सदा सुरवर की ||
जा की कृपा विपुल सुखकारी |
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||
शिरडी में अवतार रचाया |
चमत्कार से तत्व दिखाया ||
कितने भक्त चरण पर आये |
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||
भाव धरै जो मन में जैसा |
पावत अनुभव वो ही वैसा ||
गुरु की उदी लगावे तन को |
समाधान लाभत उस मन को ||
साईं नाम सदा जो गावे |
सो फल जग में शाश्वत पावे ||
गुरुवासर करि पूजा – सेवा |
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||
राम, कृष्ण, हनुमान रूप में |
दे दर्शन, जानत जो मन में ||
विविध धर्म के सेवक आते |
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||
जै बोलो साईं बाबा की |
जो बोलो अवधूत गुरु की ||
`साईंदास` आरती को गावे |
घर में बसि सुख, मंगल पावे ||