सर्दी के मौसम में जहां आप पानी गर्म करके स्नान करते हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कंपकपाती ठंड में बर्फ को काटकर उसके नीचे बहते पानी में डुबकी लगाते हैं।
बर्फीले पानी में डुबकी इसलिए नहीं लगाते कि उन्हें ठंड नहीं लगती। ठंड उन्हें भी लगती है। कंपकपी उनकी भी छूटती है। लेकिन आस्था ऐसी चीज है जो असंभव काम को भी संभव करवा देती है।
पढ़ें, यहां मृत्यु और शिवलिंग के बीच है गहरा नाता
हम बात कर रहे हैं रुस की, जहां एपिफनी नामक उत्सव के मौके पर लोग बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। इनका मानना है कि इससे प्रभु ईसा की कृपा प्राप्त होती है। बर्फीले पानी में डुबकी लगाने से इनके पाप धुल जाते हैं और शरीर की शुद्घि हो जाती है।
यह उत्सव हर साल 6 जनवरी के दिन मनाया जाता है।