Ramadan 2025 Sehri And Iftar Timings 04 March: रमजान का पाक महीना जारी है और 04 मार्च, मंगलवार को तीसरा रोजा रखा जा रहा है। भारत में रमजान का पवित्र महीना रविवार 2 मार्च से शुरू हो चुका है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान एक बहुत ही पाक महीना होता है, जिसमें पूरे माह रोजा रखा जाता है और खुदा की इबादत रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। आपको बता दें इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह नौवां महीना होता है। रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने और गरीबों की सेवा करने की प्रथा होती है। दरअसल, इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार नौवें महीने में मोहम्मद साहब को पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान हासिल हुआ था और तभी से मुस्लिम धर्म में आस्था रखने वाले लोग रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह की इबादत करते हुए 30 दिनों का रोजा रखते हैं और आखिरी में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाकर एक दूसरे को बधाईयां देते हैं।
| तारीख | सहरी का समय | इफ्तार का समय |
| 04 मार्च 2025 | सुबह 05:25 मिनट | शाम 06:24 मिनट |
क्या होता है सहरी और इफ्तार
रमजान के पवित्र महीने में सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। रमजान के पाक महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और सहरी करते हैं। यानी सूर्योदय से पहले कुछ खाते हैं और इसके बाद नमाज पढ़ी जाती है। सहरी के बाद दिनभर रोजा रखते हैं। फिर शाम को जब सूर्यास्त होता है तब खजूर खाकर रोजा खोलते हैं और नमाज पढ़ते हैं। नमाज के पढ़ने के बाद इफ्तार शुरू करते हैं।