Ramadan 2020 Sehri And Iftar Time Table 01 May 2020: रमजान का पाक महीना चल रहा है। 01 मई, शुक्रवार को रमजान का सातवां दिन है। रमजान के महीने में रोजे रखना मुसलमानों के लिए पाक है। एक महीने तक रोजे रखना का मतलब खुदा में यकीन रखना और उसकी इबादत करना। रोजे में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। रोजे रखना हर मुसलमान के लिए जरूरी होता है।
विज्ञापन
रमजान के महीने में दो चीजें सबसे अहम होती है पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज के निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कुछ भी नहीं खाया जाता। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है। वहीं जब शाम के समय सूरज डूब जाता है तब रोजेदार रोजा खोलते हैं जिसे इफ्तार कहा जाता है।