प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम
- फोटो : Adobe
1. राम नाम का जाप जरूर करें
कहा जाता है कि राम नाम में वह शक्ति है, जो असंभव को संभव कर सकती है। संत तुलसीदास जी ने कहा है, "कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा।" इसका अर्थ है कि इस युग में यदि कोई साधना सर्वोत्तम है, तो वह राम नाम का जप है। "श्री राम जय राम जय जय राम" का जाप करें और अपने जीवन को शुभता और शांति से भर लें।
राम नवमी पर जरूर करें यह काम
- फोटो : freepik.com
2. श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें
श्रीराम की कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला एक अमृत है। रामायण का पाठ करने से मनोबल बढ़ता है, कर्म में शुद्धता आती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। सुंदरकांड का विशेष पाठ जीवन की कठिनाइयों को हरने वाला माना जाता है। जो भक्त इसे श्रद्धा से पढ़ते हैं, उन पर श्रीराम और हनुमान जी दोनों की कृपा हमेशा बनी रहती है।
राम नवमी पर जरूर करें यह काम
- फोटो : freepik.com
3. सत्य, धर्म के रास्ते पर चलें
श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और कर्तव्य से प्रेरित रहा है। अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके मूल सिद्धांतों का जरूर पालन करें, जिसमें आप कभी भी कभी झूठ न बोलें, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। रिश्तों में आदर, संयम और प्रेम बनाए रखें और कभी भी किसी के साथ छल-कपट न करें और सही काम करें।
राम नवमी पर जरूर करें यह काम
- फोटो : freepik.com
4. राम नवमी और एकादशी का व्रत करें
रामनवमी हिंदू धर्म का पावन पर्व है। इस दिन उपवास रखकर, श्रीराम का पूजन और कीर्तन करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, एकादशी व्रत का पालन भी श्री राम और उनके सभी अवतारों को प्रसन्न करता है। यह आत्मशुद्धि का अच्छा उपाय माना जाता है।
राम नवमी पर जरूर करें यह काम
- फोटो : freepik.com
5. हनुमान जी की भक्ति जरूर करें
श्रीराम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान जी की आराधना करने से स्वयं प्रभु राम प्रसन्न होते हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है। हनुमानजी के चरणों में भक्ति समर्पित करने से श्रीराम का प्रेम और आशीर्वाद सहज ही प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।