पितृ पक्ष में घर की इन जगहों पर जलाएं दीपक
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष में 16 दिन पितरों को याद किया जाता है। साल के इस समय घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार पितरों का वास दक्षिण दिशा की ओर होता है। ऐसे में अपने घर में सुबह और शाम के समय दीपक अवश्य जलाएं। अगर आप घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाएंगे तो आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे। साथ ही आपको आशीर्वाद भी देते हैं।
- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम दिन माने जाते हैं। इन दिनों पितरों के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं के अलावा पितरों का भी वास होता है। इसलिए इन 16 दिनों तक पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।