कब लगेगा सूर्य ग्रहण
आश्विन माह की अमावस्या 2 अक्तूबर 2024 की रात्रि को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर की रात को शुरू होगा और मध्यरात्रि करीब 3 बजे तक चलेगा। ऐसे में अगले दिन शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना से पहले स्नान-दान करना बेहद जरूरी है। हालांकि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और दान जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचाव होगा।
कहां-कहां नजर आएगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं नजर आएगा लेकिन भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।