फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी माह में जन्म लेने वाले इस मामले में होते हैं आगे, जानें इनकी खासियत

Mon, 28 Dec 2020 06:45 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जनवरी में जन्म लेने वालों का स्वभाव - फोटो : pixabay
जनवरी साल का पहला महीना होता है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से जनवरी माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव, रंग-रूप, गुण-दोषों के बारे में जाना जा सकता है। इस महीने जन्म लेने वाले जातकों में कई खूबियां तो कई दोष भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं जनवरी माह में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
जनवरी में जन्म लेने वाले होते हैं मेहनती। - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें होती हैं ये खूबियां
जनवरी माह में जन्म लेने वाले मेहनती होते हैं। भाग्य की बजाय आप कड़ी मेहनत पर विश्वास करते हैं। इस वजह से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। जनवरी माह में जन्मे जातक संस्कारी और आदर्शवादी होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जनवरी में जन्म लेने वाले संवाद शैली में होते हैं माहिर - फोटो : सोशल मीडिया
संवाद शैली में होते हैं कुशल
जनवरी माह में जन्म लेने वाले अपने उसूलों और आदर्शों को प्राथमिकता देते हैं। सामाजिक जीवन में ये साफ-सुथरी छवि वाले होते हैं। वहीं संवाद शैली में बहुत कुशल होते हैं। अपनी बातों से ये दूसरों को मोह लेते हैं। संवाद करते समय अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखते हैं।

4 of 6
जनवरी में जन्म लेने वाले काम में करते हैं जल्दबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें होती हैं ये कमियां
जनवरी माह में जन्म लेने वालों के दोषों की चर्चा करें तो ये जातक अपनी कमियों को नजरअंदाज करने वाले होते हैं। वहीं ये लोगों को पहचान नहीं पाते हैं, इसलिए धोखा खाते हैं। जल्दबाजी करते हैं और दूसरों की बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कभी-कभी धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं। दूसरों के समय की कद्र नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जनवरी में जन्मे जातकों का करियर जीवन शानदार होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्षेत्र में पाते हैं खूब कामयाबी 
जनवरी में जन्मे जातकों का करियर जीवन शानदार होता है। अपने परिश्रम के बल पर कामयाबी पाते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कामयाबी पाते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता की दुनिया कायल होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग्यशाली अंक - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यशाली अंक : 5, 3, 1 
शुभ रंग : गहरा नीला, लाल, हल्का पीला 
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार, रविवार 
शुभ रत्न: गोमेद और ब्लू टोपाज (राशि के अनुसार पहनें तो ज्यादा अच्छा रहेगा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें