फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parivartini Ekadashi 2024: आज परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर करें धन प्राप्ति के ये सरल उपाय, भर जाएगी खाली तिजोरी

Sat, 14 Sep 2024 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देवशयनी एकादशी से श्री विष्णु योग निद्रा में प्रवेश करते हैं और भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को करवट बदलते हैं। ऐसे में आपको परिवर्तिनी एकादशी के दिन आर्थिक लाभ पाने के लिए कुछ खास कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
परिवर्तनी एकादशी 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Parivartini Ekadashi Dhan Prapti Upay: आज यानी 14 सितंबर, शनिवार को परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाएगी। परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का बहुत ही खास महत्व होता है। देवशयनी एकादशी से श्री विष्णु योग निद्रा में प्रवेश करते हैं और भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को करवट बदलते हैं। ऐसे में आपको परिवर्तिनी एकादशी के दिन आर्थिक लाभ पाने के लिए कुछ खास कदम उठाने की जरूरत है। आइए, जानते हैं पद्मा एकादशी यानी परिवर्तनी एकादशी धन प्राप्ति के विशेष उपाय।

विज्ञापन


परिवर्तनी एकादशी पर करें धन प्राप्ति के उपाय 

  • चांदी के सिक्कों को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए परिवर्तिनी एकादशी पर आप भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें चांदी का सिक्का अर्पित करें। इस चांदी के सिक्के पर लाल और पीला तिलक लगाकर श्रीहरि और लक्ष्मीजी को चढ़ाएं। इसके बाद की जय बोलें। फिर इस सिक्के को पर्स में रख लें।
  • परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यह समय बेहद शुभ माना जाता है। परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी को पीले और गुलाबी फूल, पंचामृत और तुलसी अर्पित करें।
  • परिवर्तिनी एकादशी पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को पानी, भोजन, कपड़े, जूते आदि दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में उन्नति होगी और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
  • परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं, इसलिए भगवान नींद में भी अपने भक्तों की पुकार सुन सकते हैं, इसलिए हमेशा भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। विशेष रूप से परिवर्तिनी एकादशी पर आप "ॐ  नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप करें।
  • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के दौरान लक्ष्मी नारायण जी को हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं । पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे करियर और बिजनेस में उन्नति होती है।
  • पौराणिक मान्यता है कि जहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, वहां धन की देवी लक्ष्मी भी निवास करती हैं, इसलिए भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की महिमा होना निश्चित है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे आय बढ़ती है। 

परिवर्तिनी एकादशी 2024 तिथि 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 13, सितंबर, शुक्रवार, रात्रि 10:30 बजे 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 14 सितंबर, शनिवार, रात्रि 08:41 पर 
उदया तिथि के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 शनिवार को है।

परिवर्तिनी एकादशी 2024 मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 14 सितंबर 2024 को रात 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा का मुहूर्त प्रातः 07:38  से प्रातः 09:11 तक रहेगा। इसके बाद राहुकाल शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें