फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बने ऐसे शनि पर्वत से मिलती है शनिदेव की विशेष कृपा, भाग्य का मिलता है साथ

Sat, 26 Apr 2025 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palmistry Unknown Facts: हथेली की रेखाएं और पर्वत हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हाथ में मध्यमा उंगली यानी कि बीच वाली उंगली के नीचे जो ऊंचा हिस्सा होता है, उसे शनि पर्वत कहते हैं। शनि पर्वत से इंसान की मेहनत, किस्मत, सफलता और समाज में इज्जत के बारे में जाना जाता है।
 
विज्ञापन
हथेली पर शनि पर्वत - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि हमारी हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य की गवाह होती हैं। रेखाएं देखकर भविष्य में होने वाली चीजों का पता भी लगाया जा सकता है।  क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हथेली सिर्फ लकीरों का जाल नहीं, बल्कि आपके भाग्य की पूरी कहानी भी है? इसके बारे में पूरी जानकारी हस्तरेखा शास्त्र में मिलती है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर हमारी हथेली पर शनि पर्वत होता है तो यह हमारे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं होता है।
विज्ञापन


हथेली की रेखाएं और पर्वत हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हाथ में मध्यमा उंगली यानी कि बीच वाली उंगली के नीचे जो ऊंचा हिस्सा होता है, उसे शनि पर्वत कहते हैं। शनि पर्वत से इंसान की मेहनत, किस्मत, सफलता और समाज में इज्जत के बारे में जाना जाता है। तो आज की इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके हाथ में शिन पर्वत है तो इसका क्या अर्थ होता है। आइए जानते हैं।

अगर किसी के हाथ में शनि पर्वत तो क्या है मतलब?
अगर आपके हाथ में अच्छा उभरा हुआ और साफ शनि पर्वत हो तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं और समाज में नाम भी बनाते हैं। इनकी किस्मत भी मेहनत का पूरा साथ देती है। शनि देव की कृपा से इनके काम आसानी से पूरे हो जाते हैं।
विज्ञापन


अगर हल्की हो रेखाएं तो क्या है अर्थ
अगर आपके हाथ में शनि पर्वत पर ज्यादा रेखाएं नहीं हों या बहुत हल्की हों तो यह और भी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग शांत दिमाग से काम करते हैं और धीरे-धीरे बड़ी सफलता हासिल करते हैं। इनके जीवन में स्थिरता होती है यानी उतार-चढ़ाव बहुत कम आते हैं।

त्रिशूल जैसा हो शनि पर्वत
अगर आपके हाथों में शनि पर्वत पर त्रिशूल या चक्र जैसा निशान दिखे, तो यह बेहद खास बात होती है। ऐसे लोग न सिर्फ धन और नाम कमाते हैं, बल्कि आध्यात्मिक तौर पर भी बहुत आगे बढ़ते हैं। समाज में इन्हें विशेष सम्मान मिलता है। लेकिन कुछ बातें ध्यान देने वाली भी हैं। अगर शनि पर्वत बहुत ज्यादा उभरा हो या उस पर बहुत सारी उलझी हुई रेखाएं हों, तो यह ठीक नहीं माना जाता। ऐसे लोग अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं, चिंता में रहते हैं और कभी-कभी बहुत गंभीर हो जाते हैं। इन्हें सामाजिक जीवन में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में इस बात का जरूर ध्यान रखें।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें