फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये अचूक उपाय, जमकर बरसेगी कृपा

Fri, 06 Apr 2018 07:48 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
maa lakshmi
इस साल अक्षय तृतीया की शुभ तिथि 18 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बहुत शुभ मानते है। इस दिन लोग बिना आचार्य और पुरोहित से पूछे कोई भी मांगलिक कार्यक्रम करते हैं। इस दिन लोग नये गहने खरीदते हैं। बताया जाता है कि इस दिन खरीदे गई कोई भी चीज कभी कम नहीं होती। आइए आपको बताते हैं इस अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को कैसे खुश करें।
विज्ञापन

2 of 4
गणेश लक्ष्मी - फोटो : SELF
-सोने या चांदी के मां लक्ष्मी के चरण पादुका घर लेकर आएं। इतना ही नहीं इसकी रोजाना पूजा करने से आप पर जमकर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी
-मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल में रखें। 
विज्ञापन

3 of 4
lakshmi pujan
-इस दिन लक्ष्मी माता का केसर और चंदन से पूजन करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
-इस दिन को दान का महापर्व भी माना जाता है। इसलिए जितना हो सकें उतना जरूरतमंदो को दान करें। आप चाहे तो दही, चावल, ईख के रस से बने पदार्थ, दूध से बने व्यंजन, खरबूज, लड्डू का भोग लगाकर दान कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
maa lakshmi
इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें

ॐ पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा।  
ॐ आध्य लक्ष्म्यै नम:
ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:
ॐ सौभाग्य लक्ष्म्यै नम:
ॐ अमृत लक्ष्म्यै नम:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें