इस साल अक्षय तृतीया की शुभ तिथि 18 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बहुत शुभ मानते है। इस दिन लोग बिना आचार्य और पुरोहित से पूछे कोई भी मांगलिक कार्यक्रम करते हैं। इस दिन लोग नये गहने खरीदते हैं। बताया जाता है कि इस दिन खरीदे गई कोई भी चीज कभी कम नहीं होती। आइए आपको बताते हैं इस अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को कैसे खुश करें।
विज्ञापन
2 of 4
गणेश लक्ष्मी
- फोटो : SELF
-सोने या चांदी के मां लक्ष्मी के चरण पादुका घर लेकर आएं। इतना ही नहीं इसकी रोजाना पूजा करने से आप पर जमकर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी
-मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल में रखें।
विज्ञापन
3 of 4
lakshmi pujan
-इस दिन लक्ष्मी माता का केसर और चंदन से पूजन करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
-इस दिन को दान का महापर्व भी माना जाता है। इसलिए जितना हो सकें उतना जरूरतमंदो को दान करें। आप चाहे तो दही, चावल, ईख के रस से बने पदार्थ, दूध से बने व्यंजन, खरबूज, लड्डू का भोग लगाकर दान कर सकते हैं।