फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2025: तुलसी के ये 3 उपाय निर्जला एकादशी पर करेंगे चमत्कार, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट

Sun, 01 Jun 2025 05:50 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ekadashi puja tips 2025: इस वर्ष 6 जून को निर्जला एकादशी है, और इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं इन सरल उपायों के बारे में। 
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025 Upay - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tulsi remedies for Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है, विशेषकर जब बात निर्जला एकादशी की हो। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए रखा जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे निर्जला एकादशी कहा जाता है, इस बार 6 जून 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करने से न केवल सभी पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है।

विज्ञापन

Vastu Tips for Wallet: पर्स में रखी ये तीन चीजें बनती हैं समस्याओं का कारण, आज ही करें इन्हें बाहर
इस पावन अवसर पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने का भी विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, और इस दिन यदि तुलसी के माध्यम से कुछ सरल उपाय किए जाएं, तो भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस बार एकादशी तिथि का प्रारंभ 6 जून को रात 2:15 बजे से हो रहा है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार व्रत 6 जून को ही रखा जाएगा। यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक इन उपायों को किया जाए, तो जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

Strong Zodiac Signs: धैर्य, समर्पण और मेहनत की मिसाल हैं ये राशियां, मेहनती और ज़िद्दी स्वभाव है इनकी पहचान

तुलसी से जुड़े उपाय 

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए निर्जला एकादशी पर कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी को श्रद्धा से श्रीफल अर्पित करें, फिर तुलसी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • इस दिन एक और महत्वपूर्ण उपाय यह है कि तुलसी की मंजरी (फूल) को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। मान्यता है कि इस साधारण-से दिखने वाले कार्य से भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, और जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवाह शुरू होता है। इससे पुराने कष्ट और बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
  • शाम के समय, तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और उसकी ग्यारह बार परिक्रमा करें। यह उपाय जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है। इन सरल लेकिन प्रभावशाली उपायों को श्रद्धा और आस्था से करने पर विष्णु-लक्ष्मी की कृपा सहज ही प्राप्त हो सकती है।


निर्जला एकादशी कब 
निर्जला एकादशी व्रत 2025 में खास बात यह है कि इस बार एकादशी तिथि दो दिनों तक फैली रहेगी। पंचांग के अनुसार, यह पवित्र तिथि 6 जून 2025 को तड़के 2:15 बजे से शुरू होकर 7 जून को सुबह 4:47 बजे तक रहेगी। यानी एकादशी तिथि लगभग 24 घंटे तक बनी रहेगी, और दोनों ही दिन उदयातिथि का संयोग रहेगा।

शास्त्रीय नियमों के अनुसार, जब एकादशी दो दिन आती है, तो गृहस्थ जीवन जीने वालों को व्रत पहले दिन यानी 6 जून को ही रखना चाहिए। हालांकि सामान्यत: यह व्रत 24 घंटे के लिए रखा जाता है, लेकिन इस बार व्रत का पारण अगले दिन दोपहर में होने के कारण, व्रत की अवधि 32 घंटे 21 मिनट तक हो सकती है।

विज्ञापन


व्रत पारण का समय: 7 जून को दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:31 बजे के बीच रखा गया है। जो भक्त 6 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखेंगे, वे 7 जून को इस निर्धारित समय पर व्रत का पारण कर सकते हैं।
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें