निर्जला एकादशी 2021 पर करें जल का दान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इन चीजों को दान करने से पूरी होती मनोकामना
निर्जला एकादशी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस समय ग्रीष्म ऋतु अपने चरम पर होती है, इसलिए इस समय जल का बहुत महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ एकादशी के विषय में कहा जाता है कि जो मनुष्य इस दिन स्वयं निर्जल रहकर किसी को जल का भरा हुआ घड़ा दान करता है उसके जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। उसे सुख, यश और समृद्धि प्राप्त होती है। निर्जला एकदाशी को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों शरबत आदि दान करना चाहिए। इससे आपको पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
निर्जला एकादशी दान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जूतों का दान
ज्येष्ठ मास में गर्मी के कारण धरती अत्यधिक तपने लगती है। निर्जला एकदाशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को जूतो का दान करना चाहिए। इसके अलावा जरुरतमंदों और ब्राह्मणों को अन्नदान, बिस्तर, वस्त्र और छाता आदि दान करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है।
दान के अलावा इस दिन है तुलसी पूजन का विशेष महत्व
तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं इसलिए उन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। निर्जला एकादशी के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक प्रज्वलित कर पूजन करना चाहिए। मान्यता है इससे आपके घर में धन, यश और वैभव बना रहता है। आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।