फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2020: निर्जला एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से दूर होते हैं दुख-दर्द

Mon, 01 Jun 2020 06:24 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दान करने से कई गुना लाभ मिलता है - फोटो : social media
2 जून, मंगलवार को निर्जला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल चौबीस एकादशी तिथि पड़ती हैं। ऐसा माना जाता है कि सभी एकादशी तिथियों में निर्जला एकादशी श्रेष्ठ होती है। इस दिन व्रत करने से सभी चौबीस एकादशी का व्रत रखने के समान फल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से कई गुना लाभ मिलता है। शास्त्रों में भी दान को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आइए, आज जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ रहता है....


 
विज्ञापन

2 of 7
दान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं - फोटो : अमर उजाला
दान का महत्व 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। एकादशी के दिन दान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से सभी तरह की परेशानियाें से मुक्ति मिलती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
नमक का दान - फोटो : social media
नमक का दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक का दान करने से घर में कभी भी भोजन की कमी नहीं होती है। 


 

4 of 7
तिल का दान - फोटो : social media
तिल का दान
  • तिल का दान करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिल का दान करने से पुराने रोगों से मुक्ति मिलती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कपड़ो का दान - फोटो : social media
कपड़ो का दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कपड़ो का दान करना शुभ माना जाता है। कपड़ो का दान करने से लंबी आयु का वरदान मिलता है।


 
विज्ञापन

6 of 7
अनाज का दान - फोटो : अमर उजाला
अनाज का दान
  • अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो निर्जला एकादशी के दिन अनाज का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते हैं उनके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों को सदैव भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फलों का दान - फोटो : instagram
फलों का दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फलों का दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें