Astro Tips: सनातन धर्म में दैनिक जीवन से संबंधित कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म में दान करना एक बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से जहां एक तरफ पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं हमेशा भगवान की कृपा मिलती है। शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ करने और दान देने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन दान के लिए कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो इसका पूरा लाभ आपको नहीं मिल पाता है। शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दान करना या फिर किसी को कुछ चीजें देना शुभ नहीं माना जाता है। जो लोग शाम के समय जाने या अनजाने में ऐसा कार्य करते हैं उनको जीवन में आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
सुई का दान करना वर्जित
तुलसी के पौधे से जुड़े नियम
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होता है क्योंकि तुलसी मां लक्ष्मी की स्वरूप है। ऐसे में शाम के समय न तो तुलसी के पौधे को छुना चाहिए और न ही किसी को देना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। तुलसी के सामने रोज घी का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है।
शाम के समय न करें दही और हल्दी का दान
हिंदू धर्म में दही और हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इनका किसी भी शुभ कार्य में होना बहुत ही जरूरी होता है। दही शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है जबकि हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में शाम के समय दही का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता हैं जिससे जीवन में सुख-समृद्धि में कमी आती है। वहीं शाम के समय हल्दी का दान करने से गुरु कमजोर होते हैं।