यूं तो हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से ही किसी भी वस्तु को खरीदता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास चीजों को खरीदने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में जानिए शनिवार के दिन घर के लिए कौन सी वो पांच चीजें खरीदने से आप अपने लिए आफत बुला सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लोहा
शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं। इसके विपरीत इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
तेल
ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी तरह का तेल खरीदने से व्यक्ति रोगी होता है। ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। लेकिन इस दिन तेल का दान जरूर करना चाहिए । ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन काले सांड को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है।
4 of 6
नमक
शनिवार को भूलकर भी नमक खरीदकर घर पर न लाएं। ऐसा करने से घर पर कर्ज बढ़ता है । इसके अलावा व्यक्ति रोगकारी भी बनता है।
विज्ञापन
5 of 6
काले तिल
काले तिल का उपयोग शनि देव की दशा टालने के लिए किया जाता है। बता दें, शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन इसेक लिए काले तिल कभी भी शनिवार को न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।
काले जूते
काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी कुछ कम नहीं है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो इसके लिए कभी भी शनिवार का दिन न चुनें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।