आज नवरात्र का पांचवां दिन है। आज स्कंदमाता की पूजा है। शास्त्रों के मुताबिक नवरात्र में श्रद्धा से की गई पूजा मां देवी अवश्य स्वीकार करती हैं, हालांकि पूजा में भक्तों को कुछ विशेष ख्याल भी रखना होता है। नवरात्र में पूजा करने से पहले प्रातःकाल स्नान करके पूजन सामग्री के साथ पूजा स्थल पर पूर्वाभिमुख (पूर्व दिशा की ओर मुंह करके) आसन लगाकर बैठना चाहिए और नीचे लिखे मंत्र से पूजन सामग्री और अपने शरीर को पवित्र करें
1. नीचे लिखे मंत्र का उच्चारण कर पूजन सामग्री और अपने शरीर पर जल छिड़कें
ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा.
य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:
2. हाथ में अक्षत, फूल, और जल लेकर पूजा का संकल्प करें.
3. पूजन सामग्री के साथ विधिवत पूजा करें.
4. उसके बाद आरती करें और प्रसाद वितरण करें.
कैसे मिलेगा मनचाहा दूल्हा ?
नवरात्र में जो लड़कियां मनचाहा दू्ल्हा चाहती हैं तो वे नवरात्र के दिनों में शिव मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती पर जल और दूध चढ़ाएं साथ ही चंदन, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य से पूजन करें। अब मौली से उन दोनों के बीच में गठबंधन करें और बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें।
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जाप शिव मंदिर में या अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें।