(मेष राशि: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों को मां मंगला काली की आराधना करनी चाहिए और इन में से किसी एक मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ मंगला देवी नम:।।
(वृष: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को लिए मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए उनके नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ कात्यायनी नम:।।
(मिथुन: का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दुर्गाये नम:।।
(कर्क: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को शक्ति मां शिवाधात्री का ध्यान करते हुए शिव जी को पंचाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए। लेकिन मां की आरधना करने के कारण इस मंत्र का जाप इस तरह से करें।
ॐ शिवाय नम:।।
(सिंह: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए सिंह राशि को लोग मां भद्रकाली की आराधना करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
ॐ कालरूपिन्ये नम:।।
(कन्या: ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि को जातक मां की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ॐ अम्बे नम:
(तुला: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मां आदिशक्ति की कृपा दृष्टि पाने के लिए तुला राशि के जातको को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दुर्गादेव्यै नम:।।
(वृश्चिक: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को मां को प्रसन्न करने के लिए मां अंबिका का ध्यान लगाते हुए उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ अम्बिके नम:।।
(धनु:ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवरात्रि में धनु राशि को जातको को दुर्गा मां का ध्यान लगाते हुआ उनके इस मंत्र की आराधना करनी चाहिए।
ॐ दुर्गाय नमः।।
(मकर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर के जातको को मां की कृपा पाने के लिए शक्ति स्वरुपा मां का ध्यान करते हुए श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ दैत्य-मर्दिनी नम:।।
(कुंभ: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातको को चामुण्डा माता का ध्यान करते हुए श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ चामुण्डायै नम:।।
(मीन: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को मां को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ तुलजा देव्यै नम:।।